ओ.डी.ओ.पी. राज्य स्तरीय अधिसूचित मेला
महोत्सव आयोजक · लखनऊ
हमारे बारे में

प्रगति इवेंट एवं प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। 2008 से शिल्प, संस्कृति और समाज को जोड़ने वाले सार्वजनिक महोत्सवों का आयोजन।

ओ.डी.ओ.पी. अधिसूचित उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय मेला
2008 से आयोजन लखनऊ में 15+ वर्षों का अनुभव
सरकारी भागीदारी मंत्रालय, नाबार्ड एवं विभागों की भागीदारी
प्रेस कवरेज प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में नियमित

हमारी यात्रा

प्रगति इवेंट और प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट लखनऊ में सार्वजनिक महोत्सवों का आयोजन करते हैं। यू.पी. महोत्सव 2008 में शुरू हुआ, अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवल 2018 में और भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2021 में। आज ये तीनों आयोजन हर सीज़न लगातार तीन महीनों तक लखनऊ में चलते हैं।

हमारा काम केवल मेला लगाना नहीं है। हमारा उद्देश्य हस्तशिल्प, हथकरघा, खादी एवं ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूहों और ओ.डी.ओ.पी. इकाइयों द्वारा बनाए गए सामानों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री हेतु उचित माध्यम उपलब्ध कराना है — ताकि छोटी इकाइयाँ सीधे ग्राहकों तक पहुँच सकें।

ट्रस्ट का उद्देश्य

  • पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण
  • स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा
  • महिला सशक्तिकरण एवं स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा
  • हस्तशिल्प, खादी एवं ग्रामोद्योग को प्रोत्साहन
  • युवाओं हेतु स्वरोजगार एवं खेल को बढ़ावा
  • देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर का संरक्षण

सरकारी मान्यता

उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय (ओ.डी.ओ.पी. प्रकोष्ठ), उत्तर प्रदेश द्वारा पत्रांक 244/ODOP Fairs/2026-27 दिनांक 25.08.2026 के माध्यम से भारत हस्तशिल्प महोत्सव, यू.पी. महोत्सव एवं अवध महोत्सव को राज्य स्तरीय मेलों की श्रेणी में अधिसूचित किया गया है। इसकी प्रतिलिपि समस्त उपायुक्त उद्योग को भी भेजी गई है ताकि जनपद के इच्छुक उद्यमियों को प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित किया जा सके।

पूर्व संस्करणों में वस्त्र मंत्रालय (विकास आयुक्त – हस्तशिल्प कार्यालय), नाबार्ड, यू.पी. पर्यटन, यू.पी. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की भागीदारी रही है, साथ ही केंद्रीय संचार ब्यूरो के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।

नेतृत्व

टीम प्रगति

विनोद कुमार सिंह (एडवोकेट)

विनोद कुमार सिंह (एडवोकेट)

अध्यक्ष, प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट

+91 94152 73448
एन. बी. सिंह

एन. बी. सिंह

उपाध्यक्ष, प्रगति इवेंट

अरुण कुमार दुबे

अरुण कुमार दुबे

सदस्य, प्रगति इवेंट

आइए, मिलकर काम करें

किसी भी प्रश्न अथवा भागीदारी हेतु सीधे संपर्क करें।